कानपुर में आयोजित दीपांजलि समारोह में प्रख्यात हास्य व्यंग कवि ओम नारायण शुक्ला ने अपनी कविताओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। उन्होंने अपनी हास्य और व्यंग्य कविताओं के जरिए समाज की विभिन्न विसंगतियों पर कटाक्ष किया, जिसे सुनकर दर्शक खूब हंसे और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।