कानपुर के शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट के पश्चिमी चौकी क्षेत्र के मोहल्ला गोपीनाथपुरम में दो दिन पहले दिनदहाड़े घर में घुसकर लुटेरों ने महिलाओं संग लूटपाट की थी। इस मामले में शुक्रवार सुबह पुलिस ने आजाद मार्ग के कटहा गांव मोड़ के पास हुई मुठभेड़ में तीन लुटेरों को पकड़ा है। इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने लूट का माल बरामद कर लिया है और लुटेरों के पास से तमंचे व कारतूस भी मिले हैं।