परमपुरवा निवासी महमूद और उनके मित्र आलम की जूही टायर मंडी में दुकानें हैं। आलम की दुकान के बाहर टट्टर लगा है। दुकान के सामने ही बिजली का खंभा है, जिसमें देर रात करीब ढाई बजे शार्ट सर्किट हुआ और कुछ देर बाद चिंगारी टायर की दुकान पर पहुंच गई। लोगों ने बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ती गई और बगल की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों में कंट्रोल रूम को सूचना दी। दमकल की आठ गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। टायरों के धुएं की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। इलाकाई लोगों का कहना है कि महमूद की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें निजी अस्पताल ले जाना पड़ा था।