फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कानपुर में टीचर ने 49 सेकेंड में मासूम को दो बार बाल नोचकर झंझोड़ा, जड़े पांच थप्पड़…माफी मांगने पर समझौता

कानपुर में बिरहाना रोड स्थित एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने नर्सरी में पढ़ने वाले चार साल के मासूम के बेरहमी से बाल नोचकर पीट दिया। सहमा मासूम जब घर पहुंचा और उसने खाना नहीं खाया तो परिजनों का माथा ठनका। मां के पूछने पर पिटाई की बात पता चलने पर परिजन बिराहाना रोड स्थित स्कूल पहुंचे और क्लास में लगे सीसीटीवी कैमरे में 49 सेकेंड के भीतर टीचर द्वारा बच्चे के दो बार बेरहमी से बाल नोच-नोचकर झंझोड़ने और एक के बाद एक पांच थप्पड़ जड़ने का वीडियो देखा, तो आपा खो बैठे। हंगामा करते हुए उन्होंने फीलखाना पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस के पहुंचने पर भी परिजनों और स्कूल प्रबंधन के बीच नोकझोंक हुई। हालांकि स्कूल प्रबंधन के माफी मांगने व टीचर को नौकरी से हटाने के आश्वासन के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें