कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां घर के अंदर अकेले युवती से तीन युवकों ने छेड़खानी की है। घटना के समय पीड़िता की दादी अस्पताल गई थीं। पड़ोसी आंटी ने बड़ी मुश्किल से युवती की जान बचाई। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कुछ देर बाद ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।