कानपुर के भीतरगांव में साढ़-घाटमपुर मार्ग पर पुलिया निर्माण में ठेकेदार की घोर लापरवाही सामने आई है। वैकल्पिक मार्ग को कच्ची मिट्टी से बनाए जाने के कारण बारिश में वह फिसलन भरा हो गया है, जिससे वाहन फिसल रहे हैं और भीषण जाम लग रहा है। इस अव्यवस्था के चलते यात्री और स्कूली वाहन घंटों फंसे रहते हैं।