कानपुर में सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ ऑफिस में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा 2025 सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस इवसर पर महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण से जनता को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर निगम अवैध कब्जों को हटाता रहता है और आगे भी कार्रवाई की जाएगी।