कानपुर के नरवल तहसील में समाधान दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार दुबे ने राजस्व मामलों में लापरवाही पर लेखपालों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि लोगों को सलाह नहीं, न्याय चाहिए। इसलिए अगर सलाह देनी है, तो लेखपाली छोड़कर विधिक सलाहकार बन जाओ।