कानपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर फूलबाग स्थित दीनदयाल वाटिका में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति, फूलबाग द्वारा आयोजित किया गया था। इस दौरान लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।