कानपुर में सिविल लाइंस स्थित होटल में सोमवार को निर्यातक सम्मेलन एवं निर्यात संवर्धन कार्यक्रम हुआ। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) और विदेश व्यापार महानिदेशालय के संयुक्त सहयोग से यह आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार निर्यात बढ़ाने पर जोर दे रही है। सरकार और उद्यमियों के तालमेल से उद्योगों और निर्यात को रफ्तार मिलेगी।