मेरठ हत्याकांड के बाद सबसे ज्यादा नीले ड्रम की चर्चा लोगों के बीच और सोशल मीडिया पर हुई है। ऐसा ही मामला कानपुर में देखने को मिला है, जहां बाबूपुरवा की सोनम यादव पानी भरने के लिए नीला ड्रम रुपये 1000 का लेकर आईं। रास्ते भर लोग कहते रहे, इसमें पानी भरोगे या सीमेंट-मौरंग भरोगी। पहले सोनम समझ नहीं पाई कि क्यों लोग ऐसा कह रहे हैं। इसके बाद में कुछ महिलाएं रास्ते में मिलीं, तो उन्होंने बताया की मेरठ में कांड हुआ है, तो उनको मामला समझ में आया।