कानपुर में मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसमें एक 12 वर्षीय बालक को कारोबारी के द्वारा ऑनलाइन तीस हजार रुपये में खरीदा गया। बालक से टॉयलेट साफ कराने, घर की साफ-सफाई आदि काम करवाए जाते थे। घर जाने की बात करने पर बेरहमी से पीटा जाता था। बच्चे ने इसकी सूचना घर पर दी, जिसके बाद पिता ने पुलिस को जानकारी दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है।