फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कानपुर में मुख्यमंत्री योगी बोले- दो लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को बड़ा तोहफा देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दो साल में दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। पुलिस में सिपाही के 60 हजार पदों पर भर्ती चल रही है। इसके बाद 40 हजार सिपाहियों की और भर्ती की जाएगी। एक लाख नौकरियां अन्य विभागों में दी जाएंगी। सपा के विधायक रहे इरफान सोलंकी को सात साल की सजा होने के बाद सीसामऊ में होने वाले उपचुनाव को देखते हुए बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने जीआईसी (राजकीय इंटर कॉलेज) चुन्नीगंज में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत सीटें बेटियों के लिए सुरक्षित रखी गई हैं। इस बहाने उन्होंने सपा पर हमला भी किया। कहा कि पुलिस में भर्ती होने वाली यही बेटियां सपा के शोहदों, गुंडागर्दी करने वालों का उपचार भी करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें