कानपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 600 से अधिक जोड़ों ने विवाह किया, जिसमें सोशल मीडिया से मिली पंजाब की जोड़ी भी शामिल थी। वहीं, समारोह में भोजन वितरण के दौरान भारी अव्यवस्था दिखी, जहां दूल्हा-दुल्हन भी खाने के लिए लाइन में खड़े रहे और रसगुल्ले के लिए होड़ मच गई।