कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली मोड़ पर गुरुवार को मोबाइल देखने के दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलटने के बाद सड़क पर उलट गई। हादसे में चालक रामेंद्र सिंह समेत गाड़ी में सवार पांच लोग बाल-बाल बच गए। सभी रिश्तेदार मरीज को दिखाने बांदा से कानपुर आए थे। हादसे के चलते हाईवे पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा, जिसे पुलिस ने कार हटवाकर खत्म कराया।