कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के भेवली गांव में मां काली मंदिर में भोर पहर लगभग चार बजे काली प्रतिमा को खंडित कर दिया गया। पुजारी व एक नाबालिग बच्चे द्वारा दो आरोपियों को मौके से पकड़ा गया। इसके बाद शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने 112 में सूचना दी। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया है। एक का नाम शीतलाप्रसाद निषाद निवासी श्यामनगर, कानपुर और दूसरे आरोपी का नाम शाहिद निवासी बासमंडी है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मां काली की प्रतिमा का एक हाथ खंडित हो गया है।