कहने को तो कल्याणपुर मुख्य शहर का शहर का हिस्सा है, लेकिन इसकी गलियों के हालात गांवो की गलियों से भी बदत्तर है। कल्यानपुर स्टेशन के ठीक बगल में अशोक नगर की गलियों में नालियां जाम है। गली में सीवर का पानी भरा है और लोगों को गली से गुजरने के लिए घरों के चबूतरों से गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगो के मुताबिक साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है।