कानपुर के भीतरगांव इलाके में शुक्रवार सुबह झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव पड़ा देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही साढ़ थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। यह घटना साढ़ थाना क्षेत्र के सचौली पुल स्थित पुलिया के पास की है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक कौन था और उसकी मौत कैसे हुई।