कानपुर में गोविंद नगर और कन्या इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन का पर्व जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा सरसैया घाट के प्रधान रविंद्र सिंह रिंकू और संजना वर्मा ने बच्चों के साथ राखी का त्योहार मनाया। इस दौरान, जिन बच्चों के जूते फटे हुए थे और पैरों की उंगलियां बाहर थीं, उन्हें नए जूते और मोजे दिए गए।