कानपुर के नरवल तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी और उमस के बीच भी फरियादियों की लंबी कतारें दिखने को मिलीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इसके बाद समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। सैंकड़ों की तदाद में पहुंचे फरियादियों की भीड़ बेकाबू हो गई। नरवल थानाध्यक्ष, महाराजपुर सहित अन्य पुलिस बल ने भीड़ को कंट्रोल किया। सभागार के अंदर सीटी बजाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया।