कानपुर शहर के पॉश इलाकों में शुमार जाजमऊ का गंगा विहार इस समय कूड़े के अंबार से जूझ रहा है, जिससे क्षेत्रीय लोग बेहद परेशान हैं। निवासियों का कहना है कि उन्होंने इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार नगर निगम और स्थानीय पार्षद से शिकायतें की हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।