कानपुर में कैनाल रोड स्थित जुहारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक शानदार गोल्डी मेहंदी क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन किया। सभी छात्राओं ने एक-दूसरे से बढ़कर आकर्षक और जटिल मेहंदी डिजाइन बनाए, जिनकी जजों ने खूब सराहना की।