घाटमपुर कस्बे में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित जीपीएल (घाटमपुर प्रीमियर लीग) टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की घेराबंदी शुरू हो गई है। रविवार को टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु दूसरे दिन का ट्रायल आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के उभरते हुए सितारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।