कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सात बजे बड़ा हादसा होने से बच गया। दरअसल, कानपुर से इटावा जाने वाले रोड पर ओरिएंट रिसोर्ट के सामने इंडेन गैस कंटेनर व मैक्स पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए हैं। इससे इंडियन गैस के कंटेनर से एलपीजी गैस का रिसाव होने लगा, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे।