कानपुर में फाइलेरिया को मात देने के लिए 10 अगस्त से एक विशेष अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें जनसंपर्क बढ़ाने के लिए स्कूलों में रैलियां आयोजित की जाएंगी। नारायणपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीसीआई के सोशल मोबिलाइजेशन कोऑर्डिनेटर रामशंकर तिवारी ने ग्रामीणों को फाइलेरिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह रोग मच्छर के काटने से फैलता है और अक्सर बिना किसी लक्षण के शरीर में पनपता है, जिसे आमतौर पर हाथीपांव के नाम से जाना जाता है।