फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने वरिष्ठ भाजपा नेता के भाई को दी श्रद्धांजलि

कानपुर में निजी कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अरुण पाठक के भाई के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हम सब पुष्पांजलि अर्पित करने आए थे। यह हमारे परिवार के लिए एक अपूर्ण क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पारदर्शिता को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “देखिए, कोई दिक्कत नहीं है। पारदर्शिता पूर्ण सूची बने यह हर नागरिक का दायित्व और कर्तव्य है। भारत निर्वाचन आयोग भी इसी दिशा में लगातार काम कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार और प्रशासन दोनों ही पारदर्शिता को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, ताकि जनता का भरोसा और मजबूत हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें