कानपुर में छावनी क्षेत्र के जंगल में शनिवार को कृष गुप्ता (20) नामक एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। युवक के परिजन ने इसे हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। कृष गुप्ता एक टेंट कारोबारी था। परिजनों ने आरोप लगाया कि कृष का पड़ोस में रहने वाली एक मुस्लिम युवती से प्रेम संबंध था। हाल ही में जब युवती ने दूसरे लड़के से बात करना शुरू कर दिया, तो कृष ने इस पर सवाल उठाया। परिजनों के अनुसार, इसी बात पर युवती के परिजनों ने कृष की हत्या कर उसके शव को छावनी के जंगलों में पेड़ से लटका दिया।