कानपुर के चकेरी सफीपुर प्रथम में बुधवार को छत से गिरकर सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक के साले शिवकटरा निवासी किशन ने बताया कि सफीपुर प्रथम में परचून दुकानदार जीतू चौरसिया अपने घर के बाहर मिल गए थे। उन्होंने अपने घर की सीवर लाइन साफ करने की बात कही। इस एवज में सात सौ रुपये में बात तय हुई। किशन के अनुसार उन्होंने अपने बहनोई को मना भी किया था। लेकिन, वह नहीं माने। फिर वह जीतू के कहने पर तीसरी मंजिल पर जाम पड़ी सीवर लाइन साफ करने के लिए चढ़ने लगे। इस दौरान दीवार पर लगा प्लास्टिक का पाइप पकड़ा, जो टूट गया। इससे वह करीब तीस फीट नीचे इंटरलॉकिंग सड़क पर सिर के बल आ गिरा।