फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में बिजली कर्मियों ने निजीकरण के खिलाफ की हड़ताल

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन द्वारा दक्षिणांचल और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगमों के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में बुधवार कानपुर में लगभग 500 बिजली अधिकारी व कर्मचारियों ने सांकेतिक हड़ताल की। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने निजीकरण को जनविरोधी बताते हुए किसी भी कीमत पर बर्दाश्त न करने का ऐलान किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यह कदम यूपी की जनता को "लालटेन युग" में ले जाएगा और वे संवैधानिक तरीके से इसका अंतिम सांस तक विरोध करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें