कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील बजाज की अगुवाई में व्यापारियों ने सोमवार को गांधी प्रतिमा फूलबाग में धरना-प्रदर्शन किया। इसमें भाषायी आधार पर देश के अलग-अलग राज्यों में हो रही मारपीट की घटनाओं पर रोष जताया। देश के गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसीएम तीन यादवेंद्र सिंह को दिया। व्यापारियों ने कहा कि स्थानीय बनाम बाहरी की भावना से उद्योग-व्यापार प्रभावित होता है।