कानपुर में एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर कानपुर में क्रिकेट प्रेमियों में आक्रोश देखा गया। पहलगाम अटैक के विरोध में आवास विकास हंसपुरम इलाके के बीच चौराहे पर मैच का विरोध प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित लोगों ने BCCI के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने भारत-पाक क्रिकेट मैच को पहलगाम अटैक के मृतकों का अपमान बताया।