कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले जाजमऊ इलाके में आज भीषण जाम लग गया। यह जाम गंगापुल के आखिरी छोर पर, जनपद उन्नाव सीमा में, गंगापुल पर एक ट्रक खराब होने के कारण लगा। इस वजह से यात्रियों को एक से डेढ़ घंटे तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी मिलते ही, जाजमऊ से एक क्रेन मौके पर भेजी गई, जिसने खराब हुए ट्रक को हटाया। ट्रक हटाए जाने के बाद ही हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका।