भीतरगांव के पासीखेड़ा निवासी अंशुमान यादव का शव जब पंजाब प्रांत के होशियारपुर जिले से गांव पहुंचा, तो पूरे परिवार और गांव में मातम छा गया। होशियारपुर में संदिग्ध अवस्था में एक खेत के अंदर मृत पाए गए अंशुमान ने घटना से ठीक एक दिन पहले फोन पर अपनी मां से कहा था कि वह अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ दीवाली से तीन दिन पहले घर आएगा।