साढ़ थाना क्षेत्र के कुड़नी कस्बे में ऑटो रिक्शा चालकों की मनमानी से व्यापारियों का व्यापार संकट में है। कस्बे के मुख्य बाजार में ऑटो चालक दुकानों के ठीक सामने कतारबद्ध होकर अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे दुकानों का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है। व्यापारियों का आरोप है कि इस अतिक्रमण और अराजकता के कारण ग्राहकों को पैदल चलने तक की जगह नहीं मिलती, जिससे उन्होंने बाजार आना कम कर दिया है।