कानपुर कैंट के केंद्रीय विद्यालय के पास फैली गंदगी ने छात्रों और शिक्षकों का जीना मुहाल कर दिया है। गंगा घाट चौकी के पास साहनी मार्केट के निकट कूड़े के ढेर से उठने वाली सड़ांध शिक्षा के माहौल को खराब कर रही है। स्कूल प्रबंधन की बार-बार की शिकायतों के बावजूद प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है।