कानपुर के क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज में आयोजित समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। छात्र लंबी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, जहां पुलिस और सुरक्षाकर्मी द्वारा उनके दस्तावेजों की सघन जांच की जा रही है।