कुम्हऊपुर गांव में आयोजित दंगल में कई राज्यों से आए पहलवानों ने एक से एक बढ़कर रोमांचक कुश्तियों में दांव पेंच लगाकर पटकनी देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कोरथा के छींगुर पहलवान ने कानपुर के दोगुने पहलवान को रोमांचक तरीके से पटकने दी। दंगल में 23 कुश्तियां कराई गईं।