कानपुर शहर के व्यस्ततम क्षेत्र कालपी रोड पर शनिवार को नालियां चोक होने से जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। फुटपाथ से लेकर सड़क तक पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से यातायात भी बाधित रहा।