कानपुर विकास प्राधिकरण, केडीए ने केशव नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान केडीए की टीम ने अवैध रूप से बनी कई दुकानों और ढाबों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। केडीए के अधिकारियों के अनुसार, ये निर्माण सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए थे।