भीतरगांव विकासखंड के कस्बा साढ़ स्थित साधन सहकारी समिति में किसानों के लिए यूरिया और एनपीके खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। समिति के प्रभारी सचिव और एडीओ कोऑपरेटिव आशीष पांडेय ने बताया कि स्टॉक में 300 बोरी यूरिया और 365 बोरी एनपीके मौजूद है। पांडेय ने यह भी बताया कि किसान लगातार समिति में आ रहे हैं और उन्हें खाद की आपूर्ति की जा रही है।