कानपुर में पनकी शताब्दी नगर को जाने वाली सड़क पर पनकी पावर हाउस एसडैम मोड़ के पास पिछले कई दिनों से पानी की एक लाइन लीक हो रही है। इस लीकेज के कारण सड़क पर लगातार जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर भरे पानी और कीचड़ के कारण पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है।