कानपुर के पनकी मंदिर में दो सितंबर को होने वाले बुढ़वा मंगल मेले में अब सिर्फ 20 दिन बाकी हैं, लेकिन मंदिर के गेट नंबर-दो के सामने पिछले डेढ़ महीने से लगी बैरिकेडिंग अब तक नहीं हटाई गई है। इस मेले में पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।