फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के नए सीएमओ डॉ. उदय नाथ बोले- रोगियों के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी समय पर अस्पताल पहुंचें, ऐसा न करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। रोगियों के साथ लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी अस्पतालों में रोगियों की संख्या बढ़े ऐसे काम करें, न कि यहां से प्राइवेट अस्पताल लेकर जाएं। ऐसा करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। यह बातें शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय नाथ ने कहीं। नए सीएमओ ने चार्ज लेते ही सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अपना काम समय पर और ईमानदारी से करें। स्टाफ की कमी, सफाई, डॉक्टर समय पर नहीं आ रहे, एंबुलेंस या आशा निजी अस्पताल लेकर जा रहे हैं तो जांच कर इसे ठीक किया जाएगा। सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना है। उन्होंने कहा कि शहर में काम करना श्रावस्ती से आसान होगा। यहां के लोग जागरूक हैं। इस तरह के प्रकरण की पुनरावृत्ति हो ऐसा हम नहीं चाहेंगे। विभाग में अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त होगा तो उस पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें