फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के कई इलाकों में दिन भर नहीं रही बिजली, रात में लोगों ने केस्को सब स्टेशन पर किया हंगामा

कानपुर में सोमवार को दिनभर बिजली नहीं रही। रात में नौ बजे तक बिजली न आने पर उपभोक्ताओं का पारा चढ़ गया। उन्होंने हंसपुरम केस्को सबस्टेशन का घेराव हंगामा किया। चांदीपुरवा हंसपुरम हनुमंत विहार आवास विकास में सोमवार सुबह 8:00 बजे बिजली चली गई। दिन भर क्षेत्रीय लोग गर्मी से जूझते रहे। यहां इनवर्टर भी जवाब दे गए। रात 9:00 बजे तक लाइट नहीं आई तो क्षेत्रीय लोग हंसपुरम सब स्टेशन पहुंचे और नाराजगी जताई। वहां सही जवाब नहीं मिलने पर राहुल यादव, रमेश सिंह, राज यादव, महेंद्र सिंह आदि हंगामा करने लगे। लोगों का आक्रोश देख कर्मचारी भाग गए। इसके बाद केस्को कर्मचारियों ने मरम्मत कर शुरू की और रात 11:45 क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से चालू हो सकी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें