कानपुर में ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब हेलमेट, मास्क या किसी भी तरह से चेहरा ढककर दुकानों में प्रवेश वर्जित होगा। साथ ही, नाबालिगों के साथ किसी भी प्रकार के गहनों के लेन-देन पर रोक लगा दी गई है। यह निर्णय चोरी और ठगी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।