कानपुर में चुन्नीगंज स्थित जीआईसी में इंटर स्कूल प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्कॉलरशिप, एक पेड़ मां के नाम अभियान और एस्पायर अवार्ड को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रशांत कुमार द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि इन योजनाओं से छात्रों का मनोबल बढ़ेगा और शिक्षा के स्तर में सुधार होगा।