फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के घाटमपुर में यमुना का जलस्तर बढ़ा, कटरी गांव में पहुंचा पानी…ग्रामीण पलायन को मजबूर

कानपुर के घाटमपुर में यमुना नदी का जलस्तर गुरुवार सुबह से लगातार बढ़ रहा है, जिससे यमुना पट्टी के कटरी गांव तक पानी पहुंच गया है। गांव के पास स्थित अंत्येष्टि स्थल में भी पानी घुस गया है। नदी में तेजी से बढ़ते पानी को देखकर ग्रामीण अपना सामान ट्रैक्टर आदि की मदद से ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे हैं। यमुना का जलस्तर चार घंटे में ही करीब एक मीटर और बढ़ गया है, जो खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंच गया है। सुबह 103.69 मीटर के खतरे के निशान से बढ़कर 103.7 मीटर था, वहीं दोपहर तक यह 104.1 मीटर तक पहुंच गया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें