रक्षाबंधन का पावन पर्व घाटमपुर में पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की, और बदले में भाइयों से अपनी सुरक्षा का वचन लिया। पूरे दिन बाजारों और घरों में त्योहार की रौनक छाई रही।