घाटमपुर में एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने परास स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में घास और कीचड़ फैला देख उन्होंने बीडीओ को दो दिन के अंदर सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही, चिकित्सालय में हर्बल वाटिका विकसित करने के निर्देश भी दिए।