कानपुर में गोविंदनगर में सीवर लाइन बिछाई जानी है। इसके विरोध में कई व्यापारी संगठनों ने दूसरे दिन मंगलवार को भी बाजार बंद रखकर प्रदर्शन किया। व्यापारी नेताओं ने कलक्ट्रेट में डीएम को समस्या से अवगत कराया। डीएम ने जल निगम के अधिकारियों से फाइल तलब की और समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।